फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   study room for police workers children

अध्ययन केंद्र में पढ़ेंगे पुलिस वालों के बच्चे

Sat, 06 Feb 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
study room for police workers children
वामा सारथी पुलिस अध्ययन कक्ष में पढ़ेेंगे पुलिस परिवारों के बच्चे
विज्ञापन

मेरठ। छोटे-छोटे आवास में रहने वाले पुलिस वालों के बच्चों के लिए अब पुलिस लाइन में वामा सारथी पुलिस अध्ययन कक्ष बनाया गया है। इसमें बच्चों को सोशल पुलिसिंग का ज्ञान मिलेगा। इसके साथ ही समाचार पत्र, पत्रिकाएं पढ़ने को मिलेंगी। पुलिसकर्मियों के बच्चे अब बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। यहां पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोशल पुलिसिंग के तहत वामा सारथी पुलिस अध्ययन कक्ष का निर्माण कराया गया है।
शुक्रवार को अध्ययन कक्ष का उद्घाटन एडीजी जोन राजीव सभरवाल की पत्नी शालिनी सभरवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आईजी रेंज प्रवीण कुमार की पत्नी स्वाति त्रिपाठी और एसएसपी अजय साहनी की पत्नी ऋचा साहनी भी मौजूद रहीं। बताया गया कि वामा सारथी पुलिस अध्ययन कक्ष में समाचार पत्र, पत्रिका, पुस्तकें और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित मैगजीन जैसी उपयोगी सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन

शालिनी सभरवाल ने इसे अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि छोटे आवास में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए यह कारगर सिद्ध होगी। इससे बच्चे एवं प्रतियोगी युवा लाभान्वित हो सकेंगे। ‘वामा सारथी पुलिस अध्ययन कक्ष’ बिना किसी शोरगुल के एकांत में बैठकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी बुलाया गया और इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed