{"_id":"5e8f79d68ebc3e76897303d1","slug":"study-and-expention-must-for-farmers-modipuram-news-mrt4771426112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई और किसानों के लिए प्रसार जरुरी: डा आरके मित्तल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई और किसानों के लिए प्रसार जरुरी: डा आरके मित्तल
विज्ञापन
मोदीपुरम। लॉकडाउन के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रहे कृषि शिक्षा अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों की समीक्षा के लिए कुलपति ने सभी अधिष्ठाता व निदेशकों के साथ बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग की। वर्तमान सत्र में विश्वविद्यालय में छह महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। बैठक में सभी अधिष्ठाताओं ने अपने महविद्यालय में चल रहीं ऑनलाइन क्लासेज की जानकारी दी।
उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कुलपति को अवगत कराया कि विश्वविद्यालय के शिक्षक ई-लर्निंग प्लेटफार्म गूगल क्लास रूम जूम तथा व्हाट्स एप एवं ईमेल के माध्यम से छात्रों को पढ़ा रहे हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा 189 वीडियो लेक्चर तैयार किए गए हैं। वे वेबसाइट पर छात्रों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। निदेशक शोध एवं निदेशक प्रसार ने भी विश्वविद्यालय में चल रहे शोध एवं प्रसार संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया। जिसमें सरकार द्वारा कोविड 19 से संबंधित दिए सुझाव का पालन करते हुए प्रक्षेत्र परीक्षणों एवं फार्म पर फसल में आवश्यक आंकड़े लेने, देखभाल एवं पकी फसल की कटाई और मंडाई का कार्य हो रहा है। वीडियो क्रांफ्रेंसिंग में रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह, डॉ. एनएस राणा, डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. बिजेंद्र सिंह, प्रो. शमशेर, डॉ. अनिल सिरोही, डॉ. एसके सचान ने प्रतिभाग किया। कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने सभी अधिष्ठाताओं से ऑनलाइन क्लास के बेहतर क्रियान्यवन पर जोर दिया। वहीं, तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए डॉ. दीपक सिसोदिया प्रभारी आईटी एवं डॉ. यूपी शाही नोडल अधिकारी को निर्देशित किया।