{"_id":"6aa151eb6259fa763508c329","slug":"students-who-missed-out-on-the-first-three-merit-lists-will-get-admission-today-through-the-fourth-merit-list-meerut-news-c-72-1-mct1014-159092-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन मेरिट से चूके छात्रों को चौथी वरीयता सूची से आज मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन मेरिट से चूके छात्रों को चौथी वरीयता सूची से आज मिलेगा प्रवेश
Wed, 09 Sep 2026 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू ने तैयार की चौथी वरीयता सूची, 10 और 11 सितंबर को होंगे प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में तीन तीसरी वरीयता सूची में स्थान नहीं पाने वाले पंजीकृत अभ्यर्थियों को अब चौथी वरीयता सूची के जरिए प्रवेश का मौका मिलेगा। इसके लिए बुधवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी, जो 11 सितंबर तक चलेगी।
विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार, कॉलेजों और परिसर विभागों ने आठ और नौ सितंबर को पंजीकृत अभ्यर्थियों का डाटा डाउनलोड कर चौथी वरीयता सूची तैयार की है। इसमें पहली तीन वरीयता सूची में स्थान पा चुके अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया गया है। शेष पंजीकृत अभ्यर्थियों की अर्हता और कक्षा के अंकों में निर्धारित वेटेज जोड़कर आरक्षण श्रेणीवार वरीयता तय की गई है। इसमें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण के साथ अन्य राज्य और अन्य बोर्ड के अभ्यर्थियों से जुड़े नियम भी लागू किए गए हैं।
आज से शुल्क जमा कर सकेंगे चयनित अभ्यर्थी
विश्वविद्यालय परिसर के विभागों की ओर से नौ सितंबर की शाम चौथी वरीयता में चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी किया गया। चयनित विद्यार्थी 10 और 11 सितंबर को निर्धारित प्रक्रिया के तहत शुल्क जमा कर सकेंगे। संबद्ध महाविद्यालय और संस्थान भी इसी अवधि के लिए एडमिशन ऑफर शेड्यूल जारी करेंगे। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य अभिलेखों की जांच की जाएगी। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही प्रवेश कन्फर्म किया जाएगा। कॉलेजों, संस्थानों और परिसर विभागों को 11 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पोर्टल पर अलग से अपलोड नहीं होगी सूची
चौथी वरीयता सूची को कॉलेज और परिसर विभाग पोर्टल पर अलग से अपलोड नहीं करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों के लिए महाविद्यालय रिव्यू एंड प्रोसेस के माध्यम से एडमिशन ऑफर और परिसर विभाग प्रवेश शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी करेंगे। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पीपीटी भी अपलोड की गई है।
इन पाठ्यक्रमों में लागू नहीं होगी प्रक्रिया
चौथी वरीयता सूची की प्रक्रिया बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों में लागू नहीं होगी। इसके अलावा अन्य यूजी-पीजी तथा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में यह प्रक्रिया लागू रहेगी। एडेड और राजकीय कॉलेजों में निर्धारित पाठ्यक्रमों की सीटों में पांच प्रतिशत सीटें स्पोर्ट्स कोटे के लिए छोड़कर आरक्षण नियमों के अनुसार वरीयता निर्धारित की जाएगी।