{"_id":"680bfd0c0668a7bdb00078ff","slug":"students-were-blindfolded-and-taken-to-the-graveyard-and-made-to-pray-meerut-news-c-72-1-smrt1021-132471-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए कब्रिस्तान, कराई प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए कब्रिस्तान, कराई प्रार्थना
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के एक स्कूल से कुछ बच्चों को आंख पर पट्टी बांधकर बस से कब्रिस्तान ले जाया गया। आरोप है कि वहां उनसे प्रार्थना कराई गई। शरीर पर कब्र की मिट्टी भी लगाई गई। इस बारे में किसी को बताने पर प्रधानाचार्य ने सजा की धमकी दी। तीसरी कक्षा के एक छात्र ने परिजनों को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। देर रात पुलिस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पहुंच गई।
टीपीनगर क्षेत्र का एक बच्चा परतापुर स्थित एक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। शुक्रवार को स्कूल से घर पहुंचे छात्र ने अपनी मां को बताया कि गणित के पीरियड के दौरान उसके साथ कुछ बच्चों को आंख पर पट्टी बांधकर बस में ले जाया गया। जब आंखों से पट्टी खोली तो वह एक कब्रिस्तान में था। वहां प्रधानाचार्य ने एक-एक कर सभी बच्चों से कब्र पर प्रार्थना कराई। कब्र की मिट्टी उनके शरीर पर लगाई। उनसे कहा गया कि आपके भगवान जीसस हैं। उन्हीं की अब आपको पूजा करनी है।
बच्चे की बात सुनकर परिजनों ने स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी से फोन पर बातचीत की। आरोप है कि वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया इसके बाद शाम को बच्चे के परिजन परतापुर थाने पहुंचे और शिकायत की। कार्यवाहक सीओ सौम्या अस्थाना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल के सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --