फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students troubled by the smell of dead fish in the pond

Meerut News: तालाब में मरी मछलियों की दुर्गंध से विद्यार्थी परेशान

Sat, 22 Feb 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Students troubled by the smell of dead fish in the pond
रोहटा। विकास खंड के गांव डालमपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब किनारे बड़ी संख्या में मरी पड़ी मछलियों से ग्रामीणों का जीना जहां दूभर हो गया है। वहीं, तालाब किनारे स्थित स्कूल में बच्चों को दुर्गंध के कारण पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले में कार्रवाई कराते हुए साफ सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के तालाब से कुछ बाहरी लोगन मछली पकड़ी थी, लेकिन ज्यादातर मछलियां इसके बाद अचानक मर गई और तालाब के बाहर मछलियां दूर तक फैल गई। अब मरी मछलियों से उठती दुर्गंध के कारण सरकारी स्कूल के सामने स्थित तालाब के आसपास के लोगों का दुर्गंध के कारण सांस लेना दूभर हो गया है। वहीं, तालाब के किनारे स्थित स्कूल में बच्चों को उठती दुर्गंध के कारण पढ़ाई करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बदबू के कारण गांव में बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान व वन्य अधिकारियों को ब्लॉक पर कई बार सूचित किया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि अब लगातार बढ़ रही दुर्गंध के कारण और आए दिन मर रही मछलियों से गांव में बदबू बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव को भेजकर तालाब की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed