फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students trapped in Prayagraj in Lock Down reached Meerut

लॉकडाउन में प्रयागराज फंसे छात्र मेरठ पहुंचे

Fri, 01 May 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Students trapped in Prayagraj in Lock Down reached Meerut
लॉकडाउन में प्रयागराज में फंसे छात्र मेरठ पहुंचे
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन के चलते प्रयागराज में फंसे 37 छात्रों और तीन लोगों को लेकर मिर्जापुर डिपो की रोडवेज बस बृहस्पतिवार को भैसाली बस अड्डे पर पहुंची। इनमें मेरठ के 16 छात्र और तीन अन्य लोग शामिल हैं। बाकी छात्र मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हापुड़ आदि के थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच की।
सरकार ने लॉकडाउन में फंसे लोगों को निकालकर उनके घर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज में पढ़ाई और सिविल सेवा की कोचिंग कर रहे छात्रों को लेकर मिर्जापुर डिपो की बस बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे भैसाली बस अड्डे पहुंची। स्टेशन अधीक्षक शिवदत्त सारस्वत ने बताया कि बस में 40 लोग सवार थे। इनमें 37 छात्र और तीन अन्य यात्री थे।
विज्ञापन

छात्र बोले, सरकार का शुक्रिया
मेरठ पहुंचे छात्रों ने लॉकडाउन में घर पहुंचाने में मदद करने पर प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया। एक्यूप्रेशर का कोर्स कर रहे छात्र और छात्रा ने बताया कि लॉकडाउन में बहुत परेशानी हो रही थी। सिविल सेवा की कोचिंग ले रहे छात्रों ने बताया कि कोचिंग तो बंद हो गई थी। हॉस्टल में ही पढ़ाई कर रहे थे। घर की बहुत याद आती थी। सरकार का शुक्रिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed