फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students staged a sit-in protest over issues being ignored

मुद्दों को अनदेखा किए जाने पर छात्रों ने दिया धरना

Fri, 05 Sep 2025 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Students staged a sit-in protest over issues being ignored
चौ. ​शिवनाथ सिंह शा​ण्डिल्य पीजी कालेज माछरा पर छात्र नेता शॉन मौहम्मद द्वारा प्राचार्य देवोत्त
माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी काॅलेज में लगातार छात्रों के मुद्दों को अनदेखा किए जाने का आरोप लगाते हुए सीसीएसयू के छात्र नेता शान मोहम्मद और पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष तसलीम अहमद के नेतृत्व में छात्रों ने काॅलेज प्राचार्य देवोत्तम त्यागी का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि काॅलेज में छात्रों के परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दिखाया गया, जिसकी उपस्थिति पंजिका की प्रति छात्रों को नहीं दी जा रही है। इस वजह से छात्र नए प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करने से वंचित रह गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि काॅलेज में कर्मचारी अपनी खिड़की पर नहीं मिलते हैं। इसकी वजह से छात्र चक्कर काटते रहते हैं। वहीं काॅलेज में कक्षाएं चलाने की मांग की।
विज्ञापन

काॅलेज प्राचार्य देवोत्तम त्यागी व छात्र नेता शान मोहम्मद की नोकझाेंक भी हुई। शान मोहम्मद ने कहा कि वर्तमान प्राचार्य नियम के अनुसार नहीं बनाए। कॉलेज प्राचार्य ने पुलिस बुलाने की धमकी दी तो छात्रों ने भी एक दम गिरफ्तारी देने का एलान कर दिया। छात्रों ने काॅलेज पर पिछले तीन वर्ष से छात्रों को स्मार्ट फोन नहीं मिलने, काॅलेज में पानी और पार्किंग की व्यवस्था लागू करने की मांग की। करीब 3 घंटे चले प्रदर्शन के बाद सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य देवोत्तम त्यागी ने कहा कि प्रवेश चल रहे हैं। शिक्षण कार्य शुरू है। छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालाें में इमरान, आरिश, जीशान त्यागी, अनस त्यागी, शुएब व साहिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed