फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   students should not be negligent in creating nadid

नेड आईडी बनाने में लापरवाही न करें छात्र

Thu, 04 Jun 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
students should not be negligent in creating nadid
मेरठ। चौधरी चरण विश्वविद्यालय ने छात्रों को नेड आईडी बनाने के निर्देश जारी किए हैं। एक साल से चल रही प्रक्रिया में बार-बार निर्देश के बावजूद छात्र समझने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

यूजीसी ने छात्र-छात्राओं के लिए नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (नैड) में पंजीकरण कराना अनिवार्य किया था। इसके तहत ऐसी सुविधा दी गई है कि छात्र कहीं से भी अपने एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ओरिजनल डॉक्यूमेंट भी पास रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नैड ऑनलाइन स्टोर है। जिसमें छात्र-छात्राएं अपने डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और मार्कशीट आदि को सुरक्षित रख सकते हैं। इस नेड आईडी को भविष्य में हर छात्र-छात्रा को परीक्षा फॉर्म में भरना अनिवार्य होगा। नैड आईडी बनाते समय छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड, अपना एक फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके रखना होगा। नामांकन संख्या आदि के लिए अपनी मार्कशीट रखनी है। इसमें पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देनी होगी। इसके लिए विवि ने कई बार निर्देश दिए परंतु छात्र लापरवाही कर रहे हैं। विवि ने एक बार फिर अब छात्रों को नेड आईडी बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

18 लाख छात्र-छात्राओं का डाटा हुआ अपलोड
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने अब तक नैड के पोर्टल पर 18 लाख छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड कर दिया है। इनमें साल 2015, 2016, 2017 और 2018 शामिल हैं। इन वर्ष में पास होने वाले छात्र नैड पोर्टल पर आईडी बना सकते हैं। इससे पहले के छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र भी अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed