{"_id":"69e0f1a0ea9b1c7b0f0f4ff7","slug":"students-rejoiced-when-the-exam-results-were-announced-meerut-news-c-73-1-mtd1002-106926-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परीक्षा परिणाम घोषित होने पर झूम उठे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परीक्षा परिणाम घोषित होने पर झूम उठे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। केपी इंटर नेशनल के मैधावी छात्र- छात्राएं का ग्रुफ का फोटो।
परीक्षितगढ़। सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम में डीएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। छात्रा रीति शर्मा 97.2 प्रतिशत प्रथम, अंशुल कुमार 94.6 प्रतिशत द्वितीय, अवनी रूहेला 94.2 तृतीय और हरलीन कौर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया। विद्यालय के डायरेक्टर रवींद्र चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद चौहान ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा नोमिनी गौतम 98 प्रतिशत प्रथम, साक्षी 97 प्रतिशत द्वितीय और अवनी 93 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। कॉलेज संस्थापिका कमलेश कुमारी, प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता, डायरेक्टर असीम गुप्ता ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ओम पब्लिक स्कूल की छात्रा कनिका शर्मा और अक्षत पांडेय ने 97.4 प्रतिशत, तरण गर्ग ने 94.4 और वंश गौड़ ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरके लुहाच ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केपी इंटर नेशनल स्कूल में दीपांशी ने 91 प्रतिशत, लक्षिता ने 86.4, लक्षित व लक्ष्य ने 84.4, शिया ने 83.2 और रिया ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के डायरेक्टर दीपक भाटी, चेयरमैन शशांक भाटी, प्रधानाचार्या बबीता राणा ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।