फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students participated in quiz, model, experiment, and paper-reading competitions.

Meerut News: छात्रों ने प्रश्न मंच, मॉडल, प्रयोग और पत्र-वाचन प्रतियोगिताओं में भाग लिया

Tue, 25 Aug 2026 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Students participated in quiz, model, experiment, and paper-reading competitions.
मवाना। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विभाग स्तरीय गणित मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, तार्किक क्षमता और समस्या-समाधान का कौशल बढ़ाना रहा। विद्यालयों के छात्रों ने प्रश्न मंच, मॉडल, प्रयोग और पत्र-वाचन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मयंक रस्तोगी व विशिष्ट अतिथि कृष्णपाल रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं के मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि गणित हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा है। प्रतियोगिताओं के बाल वर्ग प्रश्न मंच व मॉडल में शास्त्री नगर, किशोर वर्ग प्रश्न मंच में शताब्दी नगर और मॉडल में गंगानगर प्रथम रहा। वहीं तरुण वर्ग के सभी वर्गों में शास्त्री नगर ने बाजी मारी। आचार्य वर्ग की पत्र-वाचन स्पर्धा में शताब्दी नगर पहले स्थान पर रहा। विभागीय पदाधिकारियों और प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद वंदे मातरम के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed