फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students of government schools will learn the notes, rhythm and rhythm of music.

Meerut News: सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्रा सीखेंगे संगीत के सुर, लय और ताल

Thu, 02 May 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 02 May 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students of government schools will learn the notes, rhythm and rhythm of music.
शामली। जल्द ही सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भी संगीत के सुर, लय ताल में पारंगत नजर आएंगे। कक्षा एक से 12 वीं तक विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा देने की तैयारी है। संगीत अकादमी की पहल पर शिक्षा विभाग ने स्कूल-कॉलेजों की सूची मांगी है। संगीत की ट्रेनिंग कक्षा एक से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को देने की तैयारी है।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति और संगीत को बढ़ावा देने के मकसद से सरकारी विद्यालयों में संगीत की शिक्षा दी जाएगी। संगीत नाटक अकादमी ने प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में यह पहल की है। इसके लिए अकादमी ने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्कूल कॉलेजों की सूची मांगी है। इसके मुताबिक छात्र-छात्राओं का ब्योरा तैयार किया जाएगा। शुरुआती दौर में सरकारी विद्यालयों को संगीत की शिक्षा दी जाएगी। इसके बाद अर्द्धसरकारी और फिर गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओंं को संगीत की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

अकादमी के कलाकार दो घंटे की कक्षा में विभिन्न माध्यमों से संगीत के गुर सिखाएंगे। इस दौरान बच्चों की रुचि देखी जाएगी। जिन बच्चों में संगीत की गहरी रुचि दिखेगी, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। पहले चरण में संगीत की शिक्षा के दौरान मुख्य रूप से लोक संगीत पर ही फोकस रखा जाएगा। इसमें बच्चों को सुरों का ज्ञान दिया जाएगा। इसके बाद वाद्य यंत्रों की शिक्षा भी दी जाएगी। ताकि संगीत के क्षेत्र में भविष्य बना सकें। डीआईओएस जेएस शाक्य ने कहा कि नई शिक्षा नीति में संगीत की शिक्षा का प्रावधान है। जिसके चलते संगीत की शिक्षा देने की शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed