{"_id":"5fd12b3f8ebc3e3d5643568c","slug":"students-molested-by-manipulating-molesters-handed-over-to-police-sardana-news-mrt5148442166","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने पर छात्राओं ने मनचलों को पकड़कर धुना, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ करने पर छात्राओं ने मनचलों को पकड़कर धुना, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी खुर्द में बुधवार को आधा दर्जन छात्राओं ने छेड़छाड़ कर रहे दो मनचलों की जमकर खबर ली। छात्राओं ने दोनों आरोपी युवकों को मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया।
जानी खुर्द स्थित एक कॉलेज में पास के गांव की रहने वाली 10वीं की आधा दर्जन छात्राएं छुट्टी के बाद अपने घर जाने के लिए टैंपो के इंतजार में जानी बस स्टैंड पर खड़ी थी। बाइक सवार दो युवक वहां आए। दोनों युवक छात्राओं पर फब्तियां कसने लगे। छात्राओं के मना करने पर भी दोनों बाइक सवार युवक नहीं माने। छात्राओं ने दोनों युवकों को घेरकर उनकी लात-घूसों और चप्पलों से जमकर पिटाई की। दोनों युवकों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन छात्राओं ने उन्हें भागने का मौका नहीं दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी युवकों की पिटाई करने में छात्राओं का साथ दिया। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी जानी पुलिस को दी। जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई। पीड़ित छात्राओं ने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।