{"_id":"6ad2415a32cad50e3a02a3c4","slug":"students-hold-a-peoples-court-against-food-adulteration-meerut-news-c-73-1-mct1008-109110-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मिलावटखोरी के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने लगाई जन-अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मिलावटखोरी के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने लगाई जन-अदालत
Fri, 16 Oct 2026 08:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
संजय गांधी पीजी कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को रसायन विज्ञान विभाग की ओर से जन-अदालत का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और प्लास्टिक-पॉलीथीन से होने वाले नुकसान के बारे में वाद-विवाद और नाटकीय मंचन के माध्यम से उजागर करते हुए लोगों को जागरूक किया।
छात्र-छात्राओं ने मिलावटखोरी को स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए प्लास्टिक प्रदूषण पर चिंता जताई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के रासायनिक प्रभावों और प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अनीता, मंजीता यादव, रितु ढिल्लों, डॉ. प्रतिमा यादव, हरेंद्र सिंह, अवधेश कुमार और डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे।