{"_id":"68eac9dee43d978a680339c2","slug":"students-explode-petrol-bomb-in-ccsu-hostel-notice-issued-to-200-students-meerut-news-c-72-1-mrt1063-142168-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू के हॉस्टल में छात्रों ने पेट्रोल बम फोड़ा, 200 छात्रों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू के हॉस्टल में छात्रों ने पेट्रोल बम फोड़ा, 200 छात्रों को नोटिस जारी
सीसीएसयू हॉस्टल में छात्रों ने पेट्रोल बम बनाकर फोड़ा, वीडियो हुई वायरल, विश्वविद्यालय प्रशासन
Link Copied
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीन दयाल उपाध्याय छात्रावास में छात्रों ने पेट्रोल बम बनाकर फोड़ा। इसके हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए छात्रावास में रह रहे 200 छात्रों को नोटिस जारी किया है। पेट्रोल बम बनाकर फोड़ने वाले छात्रों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और छात्रों की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो से की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पालीथीन में पेट्रोल भरकर कुछ वस्तुओं के सहारे एक-एक के ऊपर एक पाॅलीथीन रख बीच में आग लगाकर छात्र जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी को देख सीसीएसयू के छात्रों ने भी प्लास्टिक में पेट्रोल भरकर उसी अंदाज में आग लगाकर धमाका किया। ऐसा करने के बाद छात्र आग के आसपास नाचते कूदते दिख रहे हैं। इसका वीडियो भी छात्रों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल कर दिया है। इस संबंध में चीफ वार्डन प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि इस तरह आग से खेलने की घटना में लिप्त सभी छात्रों की पहचान करने के बाद छात्रावास से बाहर कर अन्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सीसीटीवी सहित विभिन्न माध्यमों से मिल रहे वीडियो में दिख रहे छात्रों की पहचान की जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।