फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students envisioned a nation with advanced technology.

Meerut News: छात्रों ने उन्नत तकनीक वाले राष्ट्र के विचार उकेरे

Wed, 23 Sep 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Students envisioned a nation with advanced technology.
जानीखुर्द। जानी ब्लॉक में आयोजित विकसित भारत 2047 प्रर्दशनी में जीते छात्र छात्राएं फोटो संवाद
जानीखुर्द। विकासखंड जानी में विकसित भारत 2047 के संकल्प तथा राष्ट्र निर्माण की भावना जगाने के लिए बुधवार को प्रदर्शनी आयोजित हुई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर 2047 के सशक्त व आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पेश की। इसका उद्देश्य छात्रों में जागरूकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना था। पोस्टर और मॉडल्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं उन्नत तकनीक वाले राष्ट्र के विचार उकेरे और कई महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिए। अतिथियों ने बच्चों के नवाचारों की सराहना की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार, भाजपा जानी मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा शर्मा उपस्थित रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। ये चयनित विद्यार्थी अब जिला स्तर पर प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed