फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students displayed their talent in math quiz.

Meerut News: गणित प्रश्नोत्तरी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 27 Nov 2025 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in math quiz.
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए मैथ्स क्विज का आयोजन किया गया। 
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों के लिए गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर दो वर्गोें में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। जूनियर और सीनियर वर्ग के गणित शिक्षकों ने छात्रों से उनके दैनिक जीवन और पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में कक्षा सातवीं ने प्रथम, कक्षा आठवीं ने द्वितीय और कक्षा छह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं में निमित्त, हिमानी, विहान, अथर्व, अनन्या गोयल, मानवी और दृष्टि शामिल रहे। सीनियर वर्ग में कक्षा नौवीं ने प्रथम, कक्षा दसवीं साइंस ने द्वितीय और कक्षा 11वीं कॉमर्स ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस वर्ग में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं में अभिनव, वत्सल, सार्थक, आरोही, मानसी और यशस्वी शामिल रहे। स्कूल की ओर से दोनों वर्गों के श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने कहा कि गणित हमारे जीवन में अत्यंत उपयोगी विषय है। इससे हमारी ब्रेन क्षमता विकसित होती है। उन्होंने छात्रों को गणित को पूरे मन से सीखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिक्षकों मीना राणा, स्तुति शर्मा, प्राची, मोहित शर्मा, गौरव दीक्षित और अंकुश सिद्धू का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed