फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students displayed their prowess on Sports Day.

Meerut News: खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Sat, 29 Aug 2026 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Students displayed their prowess on Sports Day.
सरूरपुर। कदम प​​ब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। भूनी स्थित कदम पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें रेस, कलेक्ट द कोन रेस, रिंग रेस, बुक बैलेंस रेस और शटल रन शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरे दिन शनिवार को कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच जेनिथ हाउस, के2 हाउस, एवरेस्ट हाउस और एपेक्स हाउस के बीच टग ऑफ वार और रिले रेस प्रतियोगिताएं हुईं। कक्षा छह से आठवीं के वर्ग में जेनिथ हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ से 12वीं के वर्ग में एपेक्स हाउस विजेता रहा। प्रबंधक संजीव चौधरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. पारुल चौधरी, उप प्रधानाचार्य नवजोत सिद्धू, गौरव कुमार व मोनू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed