फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students did a heritage walk at the sites of the freedom struggle.

Meerut News: छात्रों ने की स्वतंत्रता संग्राम स्थलों पर की हेरिटेज वॉक

Wed, 04 Feb 2026 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Students did a heritage walk at the sites of the freedom struggle.
सीसीएसयू इतिहास विभाग के छात्रों ने किया 1857 क्रांति के स्थलों का भ्रमण - फोटो : स्वयं
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग ने शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को समझने के लिए एक विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। बीए ऑनर्स के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रमुख स्थलों का दौरा किया। यह वॉक इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृष्णकांत शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत औघड़नाथ मंदिर (काली पलटन मंदिर) से हुई जो 10 मई 1857 को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख साक्षी है। इसके बाद समूह ने रेस कोर्स परेड ग्राउंड का भ्रमण किया जहां सैनिकों ने ब्रिटिश अफसरों पर हमला बोला था। प्रतिभागियों को तत्कालीन यूरोपीय अधिकारियों के बंगलों की वर्तमान स्थिति और घटनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

हेरिटेज वॉक का मार्ग सदर स्थित करनल स्मिथ के बंगले, बिलेश्वर नाथ मंदिर से होते हुए मेरठ कैंट स्थित सेंट जॉन्स चर्च पहुंचा। यह उत्तर भारत का सबसे प्राचीन कैथोलिक चर्च है और 1857 की क्रांति से जुड़ा ऐतिहासिक महत्व रखता है। प्रतिनिधिमंडल सूरजकुंड पार्क भी पहुंचा, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इससे पूर्व शहीद स्मारक पर छात्र-छात्राओं को 1857 की क्रांति से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तियों, तथ्यों और स्थानों की विस्तृत जानकारी दी गई। सदर कोतवाली (वर्तमान थाना सदर) में इंस्पेक्टर इद्रपाल सिंह एवं पुलिस स्टाफ ने मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की नारी सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। कोतवाल धन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस हेरिटेज वॉक में प्रो. आराधना, डॉ. कुलदीप कुमार त्यागी, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. शालिनी सहित विभाग के सभी शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed