Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students conveyed the message of 100% voter turnout in a poster competition.

Meerut News: पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

Sat, 21 Nov 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Students conveyed the message of 100% voter turnout in a poster competition.
जानीखुर्द। सीएलएम इंटर कॉलेज जानी में मतदान को लेकर छात्रों को जागरूक करते हुए अध्यापक फोटो स्क
जानीखुर्द। जानी कस्बा स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज में मतदान जागरुकता पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाना और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना था। विद्यार्थियों को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। छात्राओं ने मेरा वोट, मेरा अधिकार जैसे संदेशपरक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में मिजरा ने प्रथम, अंजू रानी ने द्वितीय और मिस्बा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने सभी से बिना डर या प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। प्रधानाचार्य कुसुम लता ने कहा, प्रत्येक वोट की कीमत लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विद्यार्थियों को परिवार और समाज को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। शिक्षक पुनीत कुमार शर्मा और सतीश कुमार ने भी मतदान का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed