{"_id":"6ac1524cb8d84d70760e142d","slug":"students-clash-while-having-tea-in-the-university-canteen-meerut-news-c-72-1-mct1011-160495-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विश्वविद्यालय की कैंटीन में चाय पीने के दौरान छात्रों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विश्वविद्यालय की कैंटीन में चाय पीने के दौरान छात्रों में मारपीट
विज्ञापन
-घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित कैंटीन में चाय पीने के बाद कप हटाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने जमकर एक-दूसरे पर लात-घूंसे व बेल्ट से हमला कर दिया। कैंटीन में अफरा तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो एक छात्र ने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की।
जानकारी के अनुसार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कैंटीन में शनिवार को कुछ छात्र बैठे हुए थे। इसी दौरान चाय के कप हटाने को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। कैंटीन में मौजूद अन्य छात्रों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। कुछ ही देर में दोनों गुटों के छात्र आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ छात्रों के हाथ में बेल्ट भी नजर आ रही है। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर छात्रों को अलग किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मारपीट करने के बाद छात्र मौके से चले गए।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत नहीं दी गई है। छात्रों की पहचान होने और तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -