{"_id":"679fd78775e5a84ac50861b3","slug":"students-clash-for-supremacy-manager-expels-them-from-school-kithor-news-c-43-1-smrt1044-100509-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वर्चस्व के लिए छात्र भिड़े, प्रबंधक ने स्कूल से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वर्चस्व के लिए छात्र भिड़े, प्रबंधक ने स्कूल से निकाला
विज्ञापन
किठौर। कस्बा स्थित स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के दो छात्र गुटों में वर्चस्व को लेकर जमकर लात-घूसे चले। इसमें एक छात्र घायल घायल हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाने में नामजद तहरीर गई है। काॅलेज प्रबंधक ने दो छात्रों को स्कूल से नाम काट दिया है।
राधना निवासी मुहम्मद कैफ पुत्र जुल्फीकार कस्बे के स्टार अलफलाह इंटर काॅलेज में हाईस्कूल का छात्र है। सिंभावली के अनूपपुर डिबाई निवासी शहजादा, बिलाल और असीलपुर निवासी शुएब पुत्र आबिद व जीशान भी उसके सहपाठी हैं। बताया गया कि काॅलेज में काफी समय से वर्चस्व को लेकर कैफ और शहजादा गुट में तनातनी चल रही है। शनिवार को काॅलेज में मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष काॅलेज की छुट्टी के बाद सड़क पर आकर आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले।
आरोप है कि शहजादा, बिलाल, शुएब, जीशान व तीन-चार अज्ञात लड़कों ने कैफ के साथ मारपीट की। जिसमें सिर में चोट लगने से कैफ घायल हो गया। घटना के बाद थाना पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। इस मामले में पीड़ित के भाई तसलीम ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, काॅलेज प्रबंधक नुसरत सेठ का कहना है कि कुछ लोग काॅलेज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लड़ाई कॉलेज के बाहर हुई है। जानकारी होने के बाद दोनों छात्रों का काॅलेज से नाम काटकर बाहर कर दिया है।