फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students are facing difficulty in filling semester examination form

Meerut News: काॅलेजों ने कंफर्म नहीं किए विषय, फार्म भरने में हो रही परेशानी

Tue, 28 Oct 2025 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Students are facing difficulty in filling semester examination form
- बिना विलंब शुल्क आठ नवंबर तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में ऑनलाइन भरे जा रहे विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म में कॉलेजों की गलती से छात्र फंस गए हैं। उन्हें अब फार्म भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि मेरठ मंडल में 15 हजार छात्रों के विषय कॉलेजों ने अभी तक कंफर्म नहीं किए। विषय लॉक नहीं करने से परीक्षा फॉर्म नहीं खुल पा रहे हैं।
इन छात्रों के अलावा भी परीक्षा फॉर्म भरने की रफ्तार बेहद धीमी है। गत 13 दिन में मात्र 15 हजार फॉर्म ही भरे गए हैं, जबकि दो लाख विद्यार्थियों को विषम सेमेस्टर फॉर्म भरे जाने हैं।बता दें कि विवि पहले ही साफ कर चुका है कि अब अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। विवि ने कॉलेजों को भी छात्रों के विषयों को पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिना विलंब शुल्क आठ नवंबर तक भरें फॉर्म
विवि के अनुसार प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर यूजी पीजी में ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के आठ नवंबर तक भरें जा सकेंगे। इसके बाद छात्रों को 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ 12 नवंबर तक अपने परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की अनुमति होगी। भरे गए फॉर्म सत्यापित करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर रहेगी। विभागों में 14 नवंबर तक फॉर्म जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed