फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student will take senetizer in class

परीक्षा में सेनेटाइजर और मास्क ले जा सकेंगे छात्र

Thu, 05 Mar 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
student will take senetizer in class
मेरठ। कोरोना वायरस को देखते हुए सीबीएसई ने परीक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने देर शाम सभी स्कूलों को निर्देश दिए कि परीक्षाकक्ष में छात्रों को अपने साथ सेनेटाइजर और मॉस्क लेकर आने की अनुमति दी जाए। छात्र मास्क पहनकर पेपर भी दे सकेंगे। एंट्री गेट पर चेकिंग होने के बाद छात्र अपना मास्क पहनकर परीक्षा कक्ष में बैठ सकेंगे। स्कूल चाहें तो छात्रों को अपनी ओर से सेनेटाइजर व मास्क उपलब्ध भी करा सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के माहौल में कोरोना वायरस के हमले ने शिक्षकों और परीक्षार्थियों को भी परेशान कर दिया है। स्कूलों में इस समय बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में कोरोना अटैक होने से स्कूल संचालक और अभिभावक परेशान हैं। कक्षाएं होती तो स्कूल बंद कर देते, लेकिन परीक्षाएं तो आगे नहीं बढ़ा सकते। इसलिए मजबूरन छात्रों, शिक्षकों को स्कूल आना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

इस समय सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई हर बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं के समय में कोरोना वायरस के हमले के कारण शिक्षक, अभिभावक परेशान हैं। शहर के पब्लिक स्कूलों ने छात्रों को मास्क पहनकर परीक्षा में आने का निर्देश दिया है। स्कूलों ने परिसर और नोटिस बोर्ड पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एडवाइजरी भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खट्टे फल और लिक्विड डाइट करेगी कोरोना से सुरक्षा
डाइटीशियन दीपिका पिलानिया ने बताया कि कोरोना वायरस के हमले से बचने के लिए अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता का होना आवश्यक है। नियमित रूप से खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी, कीनू, माल्टा का सेवन करें। नारियल पानी और विटामिन सी युक्त जूस का सेवन करें। ये जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे। विटामिन सी बुखार के बाद शरीर का तापमान सामान्य करते हैं और वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। सफाई का खास ख्याल रखें। हाथों को 20 सेकेंड तक धोएं। लिक्विड डाइट का सेवन अधिक करें। बाहर का पैकेट पैक खाना, जंक फूड व मसालेदार भोजन करने से बचें। सामान्य घर का बना हुआ भोजन ही करें। लोगों से कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखें। नाक, मुंह, आंखों को बार-बार न छुएं। खांसी, बुखार या संास लेने में दिक्कत हो तो फौरन चिकित्सक से संपर्क करें।

द गुरुकुलम स्कूल में बांटे मास्क
द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को मास्क बांटे गए। स्कूल के संचालक कंवलजीत सिंह ने बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए। बच्चों व अभिभावकों से कहा कि हमेशा मास्क पहनें। स्कूल में भी बच्चों को मास्क पहनाकर भेजें। इस बाबत बच्चों को मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर संदीप सिंह, सरिता, पूजा गर्ग, अलीशा, पूजा आनंद, श्वेता, तनु, सुजाता, नेहा, वर्तिका, सुषमा व आस्था ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed