{"_id":"606627498ebc3e8ccb01fe95","slug":"student-nitin-s-killer-sent-to-correctional-home-mawana-news-mrt5325935102","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नितिन के हत्यारोपी को सुधार गृह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नितिन के हत्यारोपी को सुधार गृह भेजा
विज्ञापन

बहसूमा। नितिन हत्याकांड के मुख्य आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या मे प्रयुक्त तमंचा बरामद नही किया है। वहीं नितिन के परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
कस्बे के नवजीवन इंटर कॉलेज के गेट पर अकबरपुर सादात निवासी कक्षा नौ के छात्र ने अपने सहपाठी नितिन (13) निवासी सैफपुर फिरोजपुर की बुधवार को गोली माकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि दस दिन पहले कक्षा में सीट पर बैठने के विवाद में नितिन ने थप्पड़ मारा था। तभी से वह बदला लेने की फिराक में था। नितिन के परिजनों ने मुख्य आरोपी के भाई व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी का चालान कर दिया। इस संबंध में सीओ मवाना उदय प्रताप का कहना है कि मुख्य आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा पिता को देने की बात कही है। आरोपी के घर पर ताला लटका मिला। जांच में नामजद आरोपी की संलिप्ता नही मिल रही है।
रामराज में दो भाइयों के नहर में डूबकर मौत होने के मामले में तंत्र क्रिया के शक में युवक को दबोचा
बहसूमा। रामराज निवासी दो भाइयों के नहर में डूबने के मामले में बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोगों ने तंत्र-मंत्र करने वाले एक युवक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
रामराज के मोहल्ला आर्यनगर निवासी सगे भाई नितिन और गुरुदत्त पुत्र ब्रह्मपाल की दुल्हैंडी के दिन गंगनहर में डूबने से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को ब्रह्मपाल के घर के आसपास घूम रहे एक युवक को तंत्र क्रिया करने के शक में मोहल्ले के लोगों ने दबोच लिया। ब्रह्मपाल ने बताया कि नहर में डूबने से पहले वह युवक रिश्ता लेकर आया था। उसके बाद गायब हो गया। बेटों की मौत के बाद उक्त युवक उनके घर का सामान चोरी कर ले गया। बाद में लोगों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।