{"_id":"5de42d568ebc3e54c14c5137","slug":"student-leader-vishal-rathi-traced-from-service-center-meerut-news-mrt4565405143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस सेंटर से ट्रेस हुआ छात्रनेता विशाल राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस सेंटर से ट्रेस हुआ छात्रनेता विशाल राठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस सेंटर से ट्रेस हुआ छात्रनेता विशाल राठी
मेरठ। सोहराब गेट बस अड्डे के सामने होटल मालिक के बेटे को गोली मारने का आरोपी मेरठ कॉलेज का छात्रनेता निकला। पुलिस के अनुसार छात्र नेता विशाल राठी ने आधा दर्जन साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। विशाल और उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन सफलता नहीं मिली। विशाल नेताओं के संपर्क में होना बताया गया।
नौचंदी थानाक्षेत्र के प्रीत विहार निवासी राजवीर सिंह के बेटे विकास और दिनेश सोहराबगेट बस अड्डे के सामने सदगुरु होटल चलाते हैं। बृहस्पतिवार देर रात फार्च्यूनर सवार युवक होटल पर पहुंचे थे। खाना न देने पर युवकों ने फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक गोली विकास के पेट में लगी थी। हमलावर अपने को सीसीएसयू के छात्र बता रहे थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावरों के चेहरे साफ दिखाई दिए। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सफेद रंग की फॉर्च्यूनर बताई थी। पुलिस ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था।
इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि फॉर्च्यूनर का एक नंबर मिस था। बाद के चार अंकों के नंबर की जांच के लिए सभी सर्विस सेंटरों का हाल का रिकॉर्ड देखा गया। गढ़ रोड स्थित सर्विस सेंटर में पता चला कि एक माह इसी नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी की सर्विस हुई थी। सर्विस सेंटर में गाड़ी मालिक का मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला। इसकी जांच हुई तो यह नंबर विशाल राठी का निकला। फेसबुक पर विशाल अपनी इसी नंबर की गाड़ी के साथ फोटो में दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि विशाल पुत्र श्यौदान निवासी टीकरी थाना दोघट ने पिस्टल से गोली मारी थी। विशाल मेरठ कॉलेज से एमए डिफेंस की पढ़ाई कर रहा है जो छात्रनेता भी है। वहीं, विशाल के साथ रवि पुत्र विरेंद्र गांव अंछाड़ थाना बलैनी है जो मेरठ कॉलेज से समाजशास्त्र से एमए कर रहा है। इनके अलावा दो अन्य नाम भी ट्रेस किए गए हैं। पुलिस ने विशाल के अधिवक्ता पिता से बात की तो पता चला कि विशाल घटना के बाद से फरार है। विशाल और रवि अपने साथियों के साथ पहले भी कई बार दबंगई दिखा चुके हैं।
आरोपियों की हुई पहचान
होटल मालिक के बेटे को गोली मारने के मामले में सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। दो आरोपी बागपत के निवासी हैं, जो मेरठ कॉलेज के छात्र हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। -डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी