फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student injured in accident dies

Meerut News: दुर्घटना में घायल छात्र की मौत

Sat, 02 May 2026 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Student injured in accident dies
दुर्घटना में घायल छात्र प्रीत जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई का फाइल फोटोे। (स्त्रोत परिजन) मवान
मिल रोड पर दो बाइकों की भिडंत में दो छात्र हुए थे घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। शुक्रवार शाम मिल रोड पर दो बाइकों की भिडंत में दो छात्र घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए मेरठ भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गांव जंधेडी निवासी प्रीत की मौत हो गई।
गांव जंधेडी निवासी प्रीत (16) पुत्र रामवीर अपने साथी आलोक निवासी गढी के साथ कोचिंग करने मवाना आया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही मिल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

दोनों घायलों को इलाज के लिए परिजन मेरठ ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान प्रीत की मौत हो गई। प्रीत अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और कक्षा 10 का छात्र था। प्रीत की एक छोटी बहन है। प्रीत की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि परिजनों ने पीएम कराने से इन्कार कर दिया। गमगीन माहौल में प्रीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रीत के पिता किसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed