फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student dies falling from roof of school, villagers rukucs

स्कूल की छत से गिरकर छात्र की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 23 Dec 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 23 Dec 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
Student dies falling from roof of school, villagers rukucs
स्कूल की छत से गिरकर छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में कयामपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर खेलते समय एक छात्र की नीचे गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल की चारदीवारी कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। एसडीएम सदर कन्हई सिंह और थाना प्रभारी जीसी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


पढ़ें : मौसी-भांजे की गर्दन काटकर हत्या, शवों को देख कांप गई अफसरों की रूह
विज्ञापन


शुक्रवार को ब्लॉक के गांव कयामपुर में कक्षा छह का छात्र शाकिब पुत्र मुरसलीन मध्याह्न अवकाश में खेलते वक्त पीछे के रास्ते से छत पर चढ़ गया। अचानक पैर फिसल जाने के कारण छात्र नीचे जमीन पर गिर गया। उसके साथियों ने घायल छात्र को उसके घर भिजवा दिया, लेकिन सिर में गुम चोट आने के कारण उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। उसके बाद परिजन बच्चे के शव को लेकर स्कूल पहुंच गए। उन्होंने स्कूल की चाहरदीवारी कराने, स्कूल के पास हरे तालाब को बंद कराने, दोनों स्कूलों में कोई महिला अध्यापक की तैनाती नहीं करने की मांग की।आरोप था कि गिरने के दौरान विद्यालय में मौजूद शिक्षक ने घायल बच्चे को देखने में कोई रुचि नहीं ली, बल्कि मोबाइल फोन पर लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद शिक्षक को संवेदनशील होना चाहिए था। ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया। कई घंटे तक स्कूल प्रांगण में हंगामा होता रहा। थाने से दरोगा मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। करीब दो घंटे बाद एसडीएम सदर और थाना प्रभारी और जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांगों का समाधान कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। परिजनों ने मामले में पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।  उधर, दूसरी ओर प्रधानाध्यापक मेहरबान अली ने बताया कि लंच ब्रेक में वह खाना खा रहे थे। बच्चा कब छत पर चढ़ा, मालूम नहीं चल पाया। इस प्रकरण में विद्यालय के स्टाफ की कोई लापरवाही नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed