फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student died in an road accident in meerut after a High speed bus hit his bicycle

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने ली साइकिल सवार छात्र की जान, जमकर हंगामा

Sat, 13 Oct 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 13 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
student died in an road accident in meerut after a High speed bus hit his bicycle
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में आज सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्र की जान ले ली। छात्र अपने स्कूल जा रहा था कि एक बस ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर सुनकर विद्यालय के अन्य छात्र सड़क उतर आए और रोड जाम कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना सुबह सात बजे की है। टीपीनगर थाना क्षेत्र के नजदीक एक छात्र साइकिल पर अपने स्कूल जा रहा था कि तभी अतुल माहेश्वरी पुल दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी और वह साइकिल सहित सड़कर पर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक मौत से आसपास हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीएन कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ने वाला आर्यन पुत्र मनोज मोहकमपुर में अपनी ननिहाल में रहता है।  वह और उसका भाई दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं और हर रोज एक ही साथ स्कूल जाते हैं लेकिन आज वह अकेला ही सुबह सात बजे साइकिल लेकर स्कूल के लिए निकला था। लेकिन इसी बीच वह इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। छात्र की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मां व भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर छात्र की मौत की खबर सुनते ही कॉलेज के सैंकड़ो छात्र घंटाघर चौक पर जमा हो गए और रोड जाम कर दिया। छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों के मुताबिक उन्हें घटनास्थल पर जाने से रोका गया। छात्रों के अनुसार यदि सही समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो छात्र को बचाया जा सकता था। छात्रों ने बस चालक की तुरंत गिरफ्तारी की भी मांग की है। पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। पुलिस मौके पर मौजूद है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed