फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student died another injured in an accident, uncontrolled truck collides with bike road in Baghpat

बागपत: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर

Thu, 21 Feb 2019 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Feb 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
student died another injured in an accident, uncontrolled truck collides with bike road in Baghpat
बाइक एक्सीडेंट - फोटो : सांकेतिक चित्र
यूपी के बागपत में गुरुवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचल दिया। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल छात्र को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

   
मेरठ बागपत हाइवे के आदर्श इंटर कॉलेज के समीप मेरठ एमए की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को ट्रक ने कुचल दिया। यहां एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना सिंघावली अहीर छेत्र के डोला निवासी सोरंभ पुत्र बिजेंद्र में 24 वर्ष अविजित पुत्र वीरेंद्र मेरठ कॉलेज में एम ए की पढ़ाई कर करते हैं जिनकी वार्षिक परीक्षा चल रही थी।

गुरुवार सुबह 6 बजे  दोनों बाइक पर सवार होकर मेरठ जा रहे थे। यहां जैसे ही दोनों छात्र मेरठ-बागपत हाइवे के आदर्श इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे तो तेज गति से आ रहै अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़  दिया। वहीं दूसरा छात्र अविजित को राहगीरों ने उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। छात्रों की मौत की खबर पाकर भारी संख्या में परिजनों के साथ ग्रामीण पहुंचे। वहीं चिकित्सको ने अविजित की हालत गम्भीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed