फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student detth in road accident

स्कूल बस ने छात्र को कुचला

Sat, 02 Apr 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 02 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
student detth in road accident
टक्कर मारने वाली बस - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर गांव में शुक्रवार दोपहर स्कूल बस ने छात्र को कुचल दिया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बस का पीछा किया तो आरोपी गांव के बाहर बस छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शाहपुर निवासी पूर्व प्रधान संगरत्न ने बताया कि उसके भाई प्रदीप का इकलौता बेटा गगन (5) बहसूमा स्थित मनफूल एकेडमी में कक्षा एक में पढ़ता था। दोपहर को छुट्टी के बाद स्कूल की खटारा मिनी बस छात्रों को शाहपुर में छोड़ने आई थी। गगन बस से उतरा ही था तभी चालक सोनू पुत्र धर्मपाल ने बस चला दी। इससे गगन बस के पहिये के नीचे कुचल गया। हादसा होते देख चालक बस लेकर भाग निकला।

विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण बाइक और अन्य वाहन लेकर बस के पीछे दौड़ लिए तो वह बस छोड़कर भाग निकला। परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ खटारा बस के लिए आक्रोश जताया। छात्र के ताऊ संगरत्न ने बस चालक सोनू निवासी मीरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता बेटा था गगन
गगन
घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गगन के पिता प्रदीप दिल्ली स्थित जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। हादसे की सूचना के बाद वह देर शाम घर पहुंचे। 

खेतों में चालक दिखने पर दौड़े ग्रामीण
हंगामे
के बाद ग्रामीणों को किसी ने सूचना दी कि आरोपी चालक कब्रिस्तान के पास जंगल में देखा गया है। इस पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने गन्ने के खेतों में आरोपी को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 


चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। छात्र के परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बचन सिंह सिरोही, थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed