फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student climbing tree to pluck blackberries falls to death

Meerut News: जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े छात्र की गिरकर मौत

Fri, 12 Jul 2024 06:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Student climbing tree to pluck blackberries falls to death
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित कृष्णा नगर गली नंबर-4 में रहने वालेे छात्र 14 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र मदनपाल बृहस्पतिवार देर शाम एक मंडप के पीछे पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मनीष जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था।
विज्ञापन

मनीष पीएसी स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम मनीष रुड़की रोड स्थित एक मंडप के पीछे जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गिया और वह नीचे गिर पड़ा। पेड़ से गिरने के कारण मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने मनीष को एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। मनीष की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रोकर बुरा हाल है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के मनीष के शव को अस्पताल से घर ले गए। मनीष के पिता मदनपाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पड़ोसियों ने मदनपाल के घर पहुंचकर सांत्वना दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed