फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student attacked on highway

Meerut News: हाईवे पर छात्र पर जान लेवा हमला किया

Wed, 29 Apr 2026 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Student attacked on highway
-पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक निजी कॉलेज के बी-फार्मा के छात्र हर्ष पर उसके कॉलेज के ही तीन आरोपियों ने नुकीले हथियार से जान लेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र घायल हो गया। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अनिरूध, अमन व आर्यन के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी।

भावनपुर निवासी हर्ष ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह दिल्ली-देहरादून हाईवे के बाईपास स्थित एक निजी कॉलेज में बी-फार्मा का छात्र है। मंगलवार शाम व अपने दोस्त को बाइक से मोदीपुरम छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जटौली कट के पास तीनों आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित से गाली-गलौज कर दी। छात्र ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी जाने से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। छात्र ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed