{"_id":"6a6e2a4fcb2de040f20fa8a0","slug":"strongman-sets-car-on-fire-after-dousing-it-with-petrol-fir-registered-meerut-news-c-72-1-mct1010-157171-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दबंग ने पेट्रोल छिड़क कर कार में लगाई आग, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दबंग ने पेट्रोल छिड़क कर कार में लगाई आग, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बैरीपुरा मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते एक दबंग ने घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी कार कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बैरीपुरा निवासी राहुल जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इलाके का ही रहने वाला कुनाल उर्फ गोल्डी उर्फ सागर उनसे पुरानी रंजिश रखता है। आरोप है कि 29 जुलाई की सुबह करीब 07:30 बजे आरोपी उनके घर के बाहर आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उनकी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -