फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strike strictly enforced over the demand for a High Court bench.

Meerut News: हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर सख्ती से लागू की गई हड़ताल

Sun, 20 Sep 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Strike strictly enforced over the demand for a High Court bench.
- अधिवक्ताओं ने कचहरी में घूम कर की नारेबाजी, बोले 'बेंच नहीं तो वोट नहीं'
विज्ञापन

- न्यायिक कार्य से रहे विरत, हर शनिवार को किया जाएगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर शनिवार को चली आ रही हड़ताल को अधिवक्ताओं ने पूरी मजबूती से लागू किया है। कानपुर में हुए महासम्मेलन में बेंच की मांग को समर्थन मिलने पर इस आंदोलन में और मजबूती आ गई है।
मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बेंच की मांग को लेकर शनिवार को न्याय कार्य से विरत रहे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने अलग-अलग गुट बनाकर बेंच के समर्थन में कचहरी में घूम-घूम कर नारेबाजी की और बेंच नहीं तो वोट नहीं, के नारे लगे।
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा और महामंत्री परवेज आलम, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार और महामंत्री प्रशांत गुप्ता की अगुवाई में नारेबाजी की गई। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट बेंच की मांग को जनता की जरूरत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि बेंच को शीघ्र स्थापित कराया जाएगा। यह स्थापना सिर्फ राजनीति के चलते नहीं हो पा रही है। क्षेत्र की राजनीति को मजबूत करने के लिए बेंच नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए कहा कि जो सरकार हाई कोर्ट बेंच की स्थापना करेगी क्षेत्र की जनता उनको वोट करेगी। इस मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने घूम-घूम कर बेंच के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed