{"_id":"66f3245717917cc6aa03e19a","slug":"strict-steps-should-be-taken-to-stop-electricity-theft-kapil-dev-meerut-news-c-27-1-smrt1007-131754-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने के लिए उठाए जाएं सख्त कदम: कपिल देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने के लिए उठाए जाएं सख्त कदम: कपिल देव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले की कानून व्यवस्था, विकास और निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि बिजली चोरी रोकने लिए सख्त कदम उठाएं।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया जाए। दो अक्तूबर तक तक प्रत्येक ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि निर्धारित मानक के अनुसार पेयजल की पाईप लाइन को बिछाया जाए। कहा कि नगर के मुख्य मार्गों पर शत प्रतिशत रूप से अतिक्रमण हटाया जाए। जिले में उत्पादित होने वाले उत्पादों को भी प्राथमिकता दी जाए, इसके लिए अपने स्तर से वोकल फार लोकल प्रोडक्ट की उत्पादों की गुणवत्ता के साथ-साथ उत्पादों की ब्रांडिंग तथा पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दें।
जिले के 200 वर्ष पूर्ण होने पर नवम्बर में आयोजित होने वाले बिजनौर महोत्सव के लोगो का विमोचन भी किया गया। बैठक में डीएम अंकित अग्रवाल, जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप, विधायक धामपुर अशोक राणा, एसपी अभिषेक झा, सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम राजस्व अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।