फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   strict instructions given by the Commissioner, preparing to demolish BJP leader's house

कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश, भाजपा नेता के आवास को ध्वस्त करने की तैयारी

Sun, 15 Apr 2018 02:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 15 Apr 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
strict instructions given by the Commissioner, preparing to demolish BJP leader's house
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का आवास

मेरठ में आवासीय भूखंड पर मानचित्र के विपरीत निर्माण कराने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आवास को ध्वस्त करने की तैयारी है। आवास एवं विकास के निर्माण खंड-5 के अधिकारियों को आयुक्त प्रभात कुमार ने वाजपेयी के न्यू मोहनपुरी स्थित आवास को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि मामले में आवास एवं विकास ने 1999 में वाजपेयी को पहला नोटिस जारी किया था। सच संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप पहल ने छह अप्रैल को मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, आयुक्त मेरठ मंडल, जिलाधिकारी, आवास विकास मुख्यालय लखनऊ सहित अन्य विभागों में मामले की शिकायत की थी। 

विज्ञापन


आवास एवं विकास परिषद द्वारा विकसित कॉलोनियों में मानचित्रों के विपरीत निर्माण कराने में नेता भी पीछे नहीं हैं। हाल में ही भाजपा के दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर को आवास विकास ने ऐसे ही मामले में नोटिस जारी किया था। वहीं अब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के न्यू मोहन पुरी भूखंड संख्या 167/10 पर मानचित्र के विपरीत निर्माण को लेकर आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार सख्त हो गए हैं। सच संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप पहल भी लगातार वाजपेयी के आवास को लेकर शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन


फोर्स मिलते ही होगी कार्रवाई
निर्माण खंड - 5 के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया लंबे समय से मामले में कार्रवाई के निर्देश हैं। लक्ष्मीकांत वाजपेयी का आवास मानचित्रों के विपरीत बना है। ऐसे में उनके आवास पर ध्वस्तीकरण को लेकर उच्च अधिकारियों से मुलाकात हो रही है। जैसे ही फोर्स मिलेगी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट का निर्माण कर बेच दिए

strict instructions given by the Commissioner, preparing to demolish BJP leader's house
आयुक्त प्रभात कुमार

आवास विकास अधिकारियों के अनुसार वाजपेयी का आवासीय भूखंड करीब तीन सौ वर्ग मीटर का है। जिसमें मानचित्र के विपरीत बेसमेंट बनाया गया। जबकि छह बहुमंजिला फ्लैटों का भी निर्माण कर दिया गया। इसके अलावा बिल्डिंग की छत पर एक मोबाइल टावर भी लगाया गया। अधिकारियों के अनुसार भवन में निर्माण किये गये कुछ फ्लैट्स बेच भी दिए गए। ऐसे में आवासीय भूखंड का व्यावसायिक उपयोग भी सामने आ रहा है। आवास विकास मामले में 1999 से लगातार लक्ष्मीकांत वाजपेयी को नोटिस दे रहा है। लेकिन भूखंड पर लगातार निर्माण जारी रहा। डॉ. संदीप पहल ने छह अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, आवास आयुक्त धीरज साहू, आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, संयुक्त आवास आयुक्त महेंद्र प्रसाद से शिकायत की थी। संदीप पहल की शिकायत पर आयुक्त ने मामले में ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए हैं। सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आयुक्त ने पिछले माह भी ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे। लेकिन पुलिस फोर्स न मिलने के कारण मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा सकी है। उधर, मामले में डॉ. संदीप पहल ने कहा कि आवास विकास से कार्रवाई न होने पर आरटीआई द्वारा जवाब मांगा गया था। जिसमें परिषद द्वारा पुलिस फोर्स न मिलने के कारण कार्रवाई में देरी होना बताया गया। 

नियमों का पालन करेंगे
जिन लोगों ने भवन बनाया था मैंने उनसे नक्शे मांगे हैं। शमन योजना में इस निर्माण को समायोजित कराएंगे, जो हिस्सा शमन योग्य नहीं होगा उसे स्वत: ही तोड़ लेंगे। नियमों का पूरा पालन किया जाएगा।- डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed