फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strict action will be taken against those who fly drones unauthorizedly: DIG

ड्रोन को अनाधिकृत तरीके से उड़ाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीआईजी

Thu, 31 Jul 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who fly drones unauthorizedly: DIG
ड्रोन उड़ाने वालो पर होगी कार्रवाई.. डीआईजी
मेरठ। ड्रोन उड़ाने के मामले को डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन को अनाधिकृत तरीके से उड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं मेरठ रेंज के सभी थानों पर ड्रोन रजिस्टर बनाया गया है। जिस पर भी ड्रोन है, उस थाने में अपना ड्रोन को रजिस्टर्ड करा लें। बच्चों के खेलने वाले खिलौनों को भी रात को उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में अफवाह फैलाने वाले दोनों पर ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल पिछले कुछ दिनों से हस्तिनापुर समेत कई क्षेत्रों में रात को ड्रोन उड़ाया जा रहा है। जिसकी वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसकी शिकायत लगातार पुलिस अधिकारियों के पास पहुंच रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने रेंज के सभी एसएसपी को निर्देशित किया है कि रात को किसी भी प्रकार का ड्रोन और बच्चों के खेलने वाले खिलौने नहीं उड़ाए जाए। ड्रोन बिना अनुमति के उड़ाने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। हर थाने पर ड्रोन रजिस्टर बनाया जाए और ड्रोन धारकों को सूचीबद्ध किया जाए। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को ड्रोन सीज करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed