फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Storm threat does not stop, The storm will run in the next four days

अभी टला नहीं तूफान का खतरा, अगले चार दिनों में चलेगी धूल भरी आंधी!

Wed, 09 May 2018 12:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 09 May 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Storm threat does not stop, The storm will run in the next four days
आकाश में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

एनसीआर और वेस्ट यूपी में तूफान का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। बूंदाबांदी से दिन का तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। मंगलवार रात से फिर आंधी का दौर शुरू हो गया। वैज्ञानिकों की मानें तो 12 मई तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव रहेगा। 13 मई को पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर मौसम बिगड़ सकता है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र से शुरू हुए तूफान का केंद्र राजस्थान रहा। राजस्थान और हरियाणा की तरफ बने साइक्लोन से वेस्ट यूपी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में धूल भरी आंधी की रफ्तार बढ़ते-बढ़ते 80 किमी प्रति घंटे पर पहुंच गई थी। इसका असर भी कहीं ज्यादा तो कहीं कम रहा। हर जगह धूल का गुबार ही नजर आया। मंगलवार दोपहर तक मौसम ऐसा ही बना रहा, जिसके बाद आसमान साफ हो गया तो धूप भी निकल आई। मंगलवार रात करीब  साढ़े नौ बजे आई बारिश से तापमान में पांच डिग्री तक कमी आ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.0 व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 56 व न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


पढ़ें : वेस्ट यूपी पर मंडराया तूफान का खतरा, अलर्ट के साथ सभी स्कूल बंद, बरतें ये सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में रहेगा उतार चढ़ाव

Storm threat does not stop, The storm will run in the next four days
बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि एनसीआर व वेस्ट यूपी में तूफान का खतरा कम हो गया है। वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं का दौर चलेगा। हल्की बारिश के भी आसार हैं। 10 से 12 मई तक मौसम में उतारचढ़ाव का अनुमान है। वहीं, मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 12 मई तक मौसम मिलाजुला रहेगा। तापमान 40 डिग्री तक भी जा सकता है। 13 मई को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम फिर बिगड़ सकता है।

पहाड़ी क्षेत्र की ओर सक्रिय सिस्टम  
राजस्थान और हरियाणा की ओर से बने साइक्लोन का असर पहाड़ी क्षेत्र की तरफ दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मंगलवार से मसूरी, चमोली, शिमला, नैनीताल, धर्मशाला समेत अन्य कई जगहों पर बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश और आंधी के बीच वहां पर भी मौसम बदला हुआ है। जिसका असर आने वाले दो से तीन दिनों में मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा। तूफान या धूल भरी आंधी का असर वेस्ट यूपी और एनसीआर से फिलहाल बने रहने के आसार हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed