{"_id":"68d177cb6fdd195f5a072846","slug":"stopped-the-construction-of-a-wall-on-the-committees-land-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110165-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समिति की भूमि पर दीवार के निर्माण को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समिति की भूमि पर दीवार के निर्माण को रुकवाया
विज्ञापन
मवाना। गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी ने गन्ना समिति की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर दीवार का निर्माण कराने के मामले में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अवैध निर्माण को रुकवाया। थाने में तहरीर देकर दो लोगों पर कब्जा करने व हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम को भी मामले से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात 8:00 बजे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के आवास के पीछे स्थित गन्ना समिति की भूमि पर दो नामजद व 25-30 अज्ञात के साथ दीवार खड़ी कर रहे थे। जानकारी होने पर डायल 100 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दीवार का अवैध रूप से हो रहे निर्माण को रुकवाया।
तहरीर में दोनों आरोपियों के खिलाफ समिति की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने एवं हड़पने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चेयरमैन ने बताया कि उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को भी अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।