फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stoppage of Delhi-Haridwar Express at Sakauti station begins.

Meerut News: सकौती स्टेशन पर दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

Fri, 11 Sep 2026 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Stoppage of Delhi-Haridwar Express at Sakauti station begins.
दौराला - सकौती में दिल्ली - हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के बाद उसे रवाना करते सुनील भराला
- वर्षों पुरानी मांग पूरी, संतों की मौजूदगी में पंडित सुनील भराला ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। सकौती टांडा और आसपास के क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी ट्रेन ठहराव की मांग शुक्रवार को पूरी हो गई। रेलवे मंत्रालय की स्वीकृति के बाद 14303/14304 दिल्ली-हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस का सकौती टांडा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव शुरू हो गया। नंगली तीर्थ के महामंडलेश्वर शिव प्रेमानंद और श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पंडित सुनील भराला ने बताया कि सकौती टांडा में ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर उन्होंने रेल मंत्री और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष लगातार मुद्दा उठाया था। लंबे प्रयासों के बाद रेलवे ने ठहराव को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग और सामूहिक प्रयासों की सफलता है।
विज्ञापन

रेलवे के निर्धारित समय के अनुसार दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली 14303 एक्सप्रेस शाम 7:46 बजे सकौती टांडा पहुंचेगी और एक मिनट बाद 7:47 बजे रवाना होगी। वहीं, 14304 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी और 12:16 बजे प्रस्थान करेगी। यह व्यवस्था शुक्रवार से प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के ठहराव से सकौती टांडा, सकौती और आसपास के गांवों के यात्रियों को दिल्ली, हरिद्वार समेत रास्ते के प्रमुख शहरों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और श्रद्धालुओं को इसका विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे ने ठहराव को प्रायोगिक आधार पर मंजूरी देते हुए टिकट बिक्री की समीक्षा कर पांच महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। लोगों ने पंडित सुनील भराला का आभार जताया। इस दौरान केपी नगली, रवि, डॉ. संजीव, हरिओम, अक्षय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed