{"_id":"618d7dfe234d88422712c447","slug":"stop-construction-work-in-kalyanpuri-meerut-news-mrt5644530186","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल बनाने को लेकर विवाद, पुलिस ने काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल बनाने को लेकर विवाद, पुलिस ने काम रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुरी में रुकवाया धार्मिक स्थल का निर्माण
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल बनाये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इंस्पेक्टर ने चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
कचहरी से बेगमपुल जाने वाले रास्ते पर कल्याणपुरी कालोनी है। यहां के लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग धार्मिक स्थल की आड़ में अवैध निर्माण कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों पक्षों को थाने बुलवा लिया। एक पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कालोनी में गणेश मंदिर है।
इसके ठीक सामने कुछ लोग दूसरे मंदिर की नींव रख रहे हैं। दूसरे पक्ष ने कहा कि काफी समय से पीपल के पेड़ के निकट लोग पूजा करते आ रहे हैं, यहीं पर मंदिर बनाया जा रहा है। विवाद बढ़ता देखकर इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और प्रशासन की अनुमति के बाद ही काम होने देने की चेतावनी दी।