फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stoning on Shalimar Express train in Meerut

यूपी: शालीमार एक्सप्रेस पर पथराव, बीस मिनट तक आउटर पर खड़ी रही ट्रेन

Fri, 30 Nov 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
stoning on Shalimar Express train in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली से जम्मू जा रही शालीमार एक्सप्रेस पर बृहस्पतिवार को मेरठ कैंट स्टेशन से निकलते ही कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर बरसा दिए। इसमें ट्रेन के सेकेंड एसी का ए-2 कोच का शीशा टूट गया। 
विज्ञापन


यात्रियों के शोर मचाने के बाद लोको पायलट ने आउटर पर ही ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन रुकते ही पत्थर बरसाने वाले फरार हो गए। करीब बीस मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली से देरी से पहुंची शालीमार एक्सप्रेस शाम करीब साढ़े छह बजे कैंट स्टेशन पर रुककर चली थी। जैसे ही ट्रेन गांव जिटौली के निकट पहुंची तो कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कोचों में पत्थर लगने पर यात्रियों में शोर मच गया। पथराव से सेकेंड एसी के कोच ए-2 का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों के शोर मचाने के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन की एस्कॉर्ट ने उतरकर मामले की जांच की। 

इसकी जानकारी कंट्रोल के माध्यम से आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने तुरंत टीम को घटनास्थल पर भेजा। करीब बीस मिनट तक ट्रेन आउटर पर ही खड़ी रही। 

करीब सात बजे ट्रेन जम्मू के लिए रवाना हो पाई। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा पत्थर बरसाने की सूचना मिली थी। जांच के लिए तुरंत ही टीम को भेज दिया था। ट्रेन पर पत्थर बरसाने वाले हाथ नहीं लगे। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed