फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stones-firing among supporters in electoral rivalry in Dasharathpur

दशरथपुर में चुनावी रंजिश में समर्थकों में पथराव-फायरिंग

Sun, 16 May 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Stones-firing among supporters in electoral rivalry in Dasharathpur
दशरथपुर में चुनावी रंजिश में समर्थकों में पथराव-फायरिंग
विज्ञापन

दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार को नवनिर्वाचित प्रधान और हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
दशरथपुर गांव से मिथलेश और मोहित उर्फ बंटी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें मिथलेश ने जीत हासिल की। चुनाव के बाद से ही मिथलेश और मोहित के समर्थकों में आपस में कहासुनी हो रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात भी दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। हालांकि, उस समय ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर दोनों पक्ष फिर से एक दूसरे के आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में पथराव हो गया, जिस कारण ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की, जिससे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। झगड़े में घायल हुए आधा दर्जन ग्रामीणों को पुलिस ने सीएचसी भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले रखा है। शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चुनावी रंजिश में पांच लोग घायल
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव दांदूपुर में चुनावी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

गांव दांदूपुर निवासी प्रमोद पुत्र चमन सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान के चुनाव में वोट नहीं देने पर दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार तथा तमंचे से लैस होकर हमला कर दिया। प्रमोद ने बताया कि वह ब्रेन तथा रीढ़ की हड्डी की बीमारी से पीड़ित है, फिर भी उस पर हमला किया गया। इस घटना में उसकी पत्नी संतलेश, पुत्र विक्रांत, चमन सिंह, कविंद्र व उसकी मां रामरती घायल हो गई। वहीं हमले में एक कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना के संबंध में दस लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed