{"_id":"6087252c8ebc3e8dbb6592f1","slug":"stoned-in-village-bhavi-on-fake-vote-complaint-six-injured-including-candidate-sardana-news-mrt5361433158","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट की शिकायत पर गांव भवी में पथराव, प्रत्याशी समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट की शिकायत पर गांव भवी में पथराव, प्रत्याशी समेत छह घायल
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव भवी में प्रधान पद के दो पक्षों में चुनाव के दौरान फर्जी वोट डालने को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव कर दिया। जिसमें एक प्रधान प्रत्याशी सहित छह व्यक्ति घायल हो गए। जानी थाने में तहरीर दी गई है।
गांव भवी में पंचायत चुनाव के दौरान शाम के समय बसी टीकरी के बूथ पर प्रधान पद के प्रत्याशी योगेंद्र ने दूसरे पक्ष पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। फर्जी मतदान को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस से शिकायत की। योगेंद्र पक्ष का आरोप है कि इससे गुस्साए दूसरे पक्ष ने उनके पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया। बीच-बचाव करने आई पुलिस पर आरोपी पक्ष ने पथराव किया। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उसने पथराव कर रहे लोगों को लाठियां फटकारकर भगाया। पथराव में प्रधान पद के प्रत्याशी योगेंद्र, हर्ष, अक्ष, अंकूर सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल हुुए है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।