फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stone pelting on Vande Bharat: Why are trains becoming the target of stone pelters

वंदेभारत पर पथराव: आखिर क्याें पत्थरबाजों का निशाना बन रही ट्रेन, अब तक सामने आईं ये घटनाएं

Tue, 07 Nov 2023 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Nov 2023 02:38 PM IST
सार

मेरठ-मुजफ्फरनगर के बीच खतौली रेलवे स्टेशन के समीप देहरादून से आनंद विहार जा रही 22458 वंदे भारत ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पश्चिमी यूपी में वंदे भारत पर पथराव की यह तीसरी घटना है। 

विज्ञापन
Stone pelting on Vande Bharat: Why are trains becoming the target of stone pelters
आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूटी खिड़कियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बल्कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर पिछले महीने एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से सर्कुलर भी जारी किया गया था। सर्कुलर में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए चौकीदारों की मदद लेने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन

 

एडीजी रेलवे जय नारायण सिंह का कहना है कि इस तरह की घटनाओं का परीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि कोई भी घटना सुनियोजित नहीं थी। मसलन गोरखपुर में इस ट्रेन पर कुछ ग्रामीणाें ने पत्थरबाजी इस लिए कर दी क्योंकि एक दिन पहले इसी ट्रेन से एक बकरी की कटकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन


आगरा में रेलवे पटरी के किनारे कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे, लेदर की गेंद ट्रेन के शीशे से टकरा गई थी, जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन पर पथराव करने वालों की शनाख्त करना आसान है, क्योंकि ट्रेन के अंदर और बाहर कैमरे लगे हैं। जो लोग भी पकड़े जाते हैं उन्हें रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pollution: दिल्ली-NCR में ग्रेप -4 लागू होने के बाद मेरठ में अलर्ट, AQI पहुंचा 346, बरतें एहतियात

देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार जा रही 22458 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार सुबह खतौली और सकौती स्टेशन के बीच अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के पिछले हिस्से के कोच का शीशा टूट गया। किसी यात्री को चोट नहीं लगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन मुजफ्फरनगर से छूटने के बाद खतौली से गुजर रही थी, पथराव किया गया। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन के अंदर चल रहे आरपीएफ कर्मचारियों ने यह सूचना अधिकारियों को दी। मुजफ्फरनगर से जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने खतौली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। बाद में ट्रेन के मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर रुकने पर जीआरपी और आरपीएफ कर्मियोें ने क्षतिग्रस्त कोच का मुआयना किया।

उधर, जीआरपी के दरोगा संजय यादव ने कहा कि घटना की पुष्टि नहीं हुई है। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कार्यवाहक प्रभारी सुधीर कनोजिया ने भी जानकारी होने से इनकार किया है। खतौली स्टेशन मास्टर सचिन सारंग के अनुसार सुबह 10 बजकर 35 पर वंदे भारत ट्रेन स्टेशन से गुजरी। चालक या गार्ड ने कोई सूचना स्टेशन पर नहीं दी। हालांकि मुजफ्फरनगर आरपीएफ के इंस्पेक्टर विनीत का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। 

इस साल चार जून को सहारनपुर और टपरी रेलवे स्टेशन के बीच और 14 व 19 जून को मुजफ्फरनगर के नारा जडोदा स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed