फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stone pelting and firing on two sides in Mawana, one injured

मवाना में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, एक घायल

Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing on two sides in Mawana, one injured
मवाना में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन

मवाना। कुरैशियान मस्जिद के पास बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें नफीस घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके।
कुरैशियान मस्जिद के पास बुधवार सुबह दो पक्षों में किसी बात पर कहासुनी व मारपीट हो गई थी। बताया गया कि दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। आरोप है कि दोपहर के समय एक पक्ष ने रिजवान पक्ष पर पथराव किया। बोतलें फेंकी तथा धारदार हथियारों से हमला बोलते हुए फायर किए। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

रिजवान ने तहरीर में बताया कि सुबह के समय यामीन के साथ शहजाद ने गाली गलौज व मारपीट की। जिसमें कुछ लोगों ने फैसला करा दिया। जब फैसला करने तहसील पहुंचे तभी जुनैद, दिलशाद, नौशाद, जुबैर व दो अज्ञात लाठी डंडे, तबल व तमंचे लेकर घर में घुस आए। जुनैद ने कई फायर किए। पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed