फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stone pelting and bloody clash in Nangla Shekhu, more than 14 injured

Meerut: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गांव में जमकर हुआ पथराव, 14 से ज्यादा लोग घायल, इस बात पर हुआ था विवाद

Mon, 17 Apr 2023 11:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 17 Apr 2023 11:35 AM IST
सार

Meerut News : नंगला शेखू गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान गांव में जमकर पथराव हुआ, जिसमें 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Stone pelting and bloody clash in Nangla Shekhu, more than 14 injured
संघर्ष में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के गंगानगर में इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला शेखू गांव में सड़क से ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों से मारपीट के साथ ही पथराव किया गया। इसमें दोनों पक्षों के 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दौरान एक कार में तोड़फोड़ कर दी गई। बाद में पुलिस ने हालात को संभाला। इस मामले में पुलिस की ओर से 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


नंगला शेखू गांव में अंशु मलिक परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह कार से गांव आ रहे थे। गांव में रास्ते पर सैनी पक्ष के प्रदीप अरविंद और रविंद्र ट्रैक्टर पर गाने सुन रहे थे। इसी दौरान अंशु ने ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा। इसके बाद कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। वहीं, सैनी पक्ष के मुताबिक, यह तीनों लोग ट्रैक्टर से उतरकर दुकान से कुछ सामान ले रहे थे। इसी बीच, अंशु ने हॉर्न बजा दिया। इसके चलते विवाद बढ़ा। कुछ ही देर में अंशु पक्ष के लोग भी आ गए और दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Atiq-Ashraf murder: अतीक का मेरठ से था ये कनेक्शन, एनकाउंटर से पहले बेटे असद ने भी काटी थी यहां फरारी

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने अपने-अपने घरों से पथराव शुरू कर दिया गया। इससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में अंशु मलिक, अजित मलिक, आजादवीर मलिक, राजू, भूरी मलिक, प्रदीप सैनी, अरविंद सैनी, रविंद्र सैनी, माेनू सैनी, अंकित सैनी, रवि सैनी, पवन सैनी, कुलदीप सहित 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, पथराव के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा। पुलिस ने घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। कुछ घायल निजी अस्पताल में भर्ती बताए गए हैं। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

इस मामले में इंस्पेक्टर इंचौली जितेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि दोनों पक्षों में ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हुआ था। गाड़ी में डंडा मारा गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, सीओ सदर देहात देवेश सिंह का कहना है कि पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: अतीक-अशरफ हत्याकांड: निशाने पर अखलाक, चप्पे-चप्पे पर अफसरों की पैनी नजर, धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा

नंगला शेखू में पहले भी हुए हैं विवाद
इंचौली थाना क्षेत्र में नंगला शेखू गांव में पहले भी इस तरह के विवाद हो चुके हैं। पिछले साल अक्तूबर माह में दो पक्षों में विवाद हुआ था। गांव में वर्चस्व को लेकर कई बार अन्य घटनाएं भी सामने आती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed