फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atiq-Ashraf murder: Atiq had this connection with Meerut, son Asad also came to house of Akhlaq

Atiq-Ashraf murder: अतीक का मेरठ से था ये कनेक्शन, एनकाउंटर से पहले बेटे असद ने भी काटी थी यहां फरारी

Sun, 16 Apr 2023 12:43 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 16 Apr 2023 12:43 AM IST
सार

Atiq-Ashraf murder : अतीक का मेरठ से भी कनेक्शन था। अतीक और अशरफ से पहले अतीक के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम को झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया था।

विज्ञापन
Atiq-Ashraf murder: Atiq had this connection with Meerut, son Asad also came to house of Akhlaq
अतीक और अशरफ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया गया कि प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान दोनों की हत्या की गई। इससे पहले अतीक के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम को झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि अतीक और अशरफ को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई। गत दिनों उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अतीक अहमद का मेरठ से भी कनेक्शन था।
विज्ञापन


प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से लगातार मेरठ का नाम भी उछल रहा है। मेरठ में अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाख का परिवार रहता है। उमेश पाल हत्या मामले में डॉ. अखलाक को भी जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अतीक के परिवार का काला चिट्ठा: बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, पत्नी शाइस्ता की खोज में पुलिस, दो बेटे जेल में

बता दें कि शूटर गुड्डू मुस्लिम और माफिया अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक के सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए थे। एक तरफ जहां हत्याकांड के शूटरों को पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किए गए माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाक ने पूछताछ में कई राज खोले थे। वहीं अब अतीक के बेटे असद और राधना गांव के पूर्व प्रधान उमर अली के बेटे सद्दाम का फोटो वायरल हुए थे।

अतीक का बेटा असद भी आया था अखलाक के घर 
एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया था कि हत्याकांड के बाद माफिया अतीक का बेटा भी दो साथियों के साथ घर पर आया था। पुलिस को उसकी भनक भी लग गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उमेश पाल हत्याकांड के मामले में अतीक के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया था, लेकिन गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान अभी फरार हैं। इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।

यह भी पढ़ें: Ateeq Ahmad: 21 साल पुरानी वह कहानी, जिससे शुरू हुई थी दुश्मनी, पहले उमेश पाल की जान गई, अब अतीक की हत्या


बता दें कि अतीक के बहनोई अखलाक की बेटी से असद का निकाह तय हो चुका था। निकाह से पहले दोनों परिवारों की रजामंदी के साथ रिश्ता तय किया जा चुका था। दोनों परिवार निकाह की तैयारियों में जुटे थे कि इसी बीच उमेशपाल हत्याकांड हो गया और असद पर आरोप तय हो गए। इसके बाद मेरठ से अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक का नाम हत्याकांड की साजिश में सामने आया तो कहानी बिगड़ती चली गई और आखिकार असद और उसके साथी शूटर गुलाम को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed