फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stone pelltering tfrom health department team, police fir 40 villegers

गांव में सैंपल लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का घिराव कर पथराव किया, 40 पर मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Jul 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
stone pelltering tfrom health department team, police fir 40 villegers
मुंडाली(मेरठ)। मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम का ग्रामीणों ने घेराव कर पथराव कर दिया। इसके बाद टीम वापस आ गई। टीम ने दो लोगाें को नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी भावनपुर डॉ. रोहित कुमार वर्मा ने बताया कि बीते दिनों गांव मुरलीपुर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था। बुधवार को डॉ. रोहित वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम मुरलीपुर में संदिग्ध लोगों के सैंपल लेने गई थी। टीम को आता देख ग्रामीण जमा हो गए और घेराव कर अभद्र व्यवहार करने लगे। कुछ लोगों ने टीम पर पत्थर भी फेंके। इसमें टीम बाल-बाल बची। सूचना पर एसओ रवि चंद्रवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर लोग घरों में छिप गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना सैंपल लिए लौट आई। मुंडाली थाने पर सीएचसी प्रभारी भावनपुर डॉ. रोहित वर्मा ने विशंबर पुत्र फूल सिंह और तेजपाल पुत्र जमीदार और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स के साथ गांव में जाकर संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed