फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stone-firing on hitting the bike and wheelbarrow

बाइक और ठेला टकराने पर पथराव-फायरिंग

Mon, 31 Aug 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Stone-firing on hitting the bike and wheelbarrow
बाइक और ठेला टकराने पर पथराव-फायरिंग
विज्ञापन

मेरठ। इत्तेफाक नगर में रविवार दोपहर बाइक और ठेला टकराने के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव और हवाई फायरिंग की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, इत्तेफाक नगर निवासी शाहरुख पुत्र दिलशाद डूडा में काम करता है। रविवार दोपहर 2 बजे युवक बाइक से जा रहा था। इत्तेफाक नगर तिराहे के पास शाहरुख की बाइक से खुशहाल नगर निवासी सलमान के ठेले में टक्कर लग गई, जिसका सलमान ने विरोध किया। आरोप है कि शाहरुख ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शाहरुख ने कॉल कर अपने भाइयों व अन्य लोगों को बुला लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट कर दी। मारपीट के बाद पथराव हुआ। इस बीच तमंचे से हवाई फायरिंग की गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा कर रहे लोग फरार हो गए। पुलिस के सामने दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सलमान पक्ष की ओर से पांच हमलावरों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

चीनू हत्याकांड से जुड़ा है मामला
लिसाड़ीगेट में हुई चीनू की हत्या में एक आरोपी वांछित चल रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि एक अपराधी अपने साथ कई लोगों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा था। जिस पर फायरिंग का आरोप है। वहीं, महिलाओं ने हंगामा कर पुलिस पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात जांच में सामने नहीं आई है। मौके पर जो एक खोखा मिला है, प्रयोग हुआ नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed